फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गरीबों के 'निवाले' पर डाका, एक ही परिवार के राशन कार्ड पर तीन जातियों के सदस्य

Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
राशन कार्ड की प्रति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे, इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के लिए मुफ्त राशन भेज रही है। लेकिन जिला आपूर्ति विभाग के अफसरों की सांठगांठ से राशन डीलर गरीबों के निवाले पर डाका डाल रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के राशन कार्ड पर तीन अलग-अलग जातियों के सदस्यों के नाम दर्ज हैं। खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर यह राशन कार्ड अपलोड है। इसका खुलासा होने पर एसडीएम मांट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

यह मामला नौहझील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिनपारई का है। आरोप है कि राशन विक्रेता महेंद्र सिंह ने जिला आपूर्ति विभाग के अफसरों के गठजोड़ कर अपने परिवारीजनों व रिश्तेदारों के नाम फर्जी राशन कार्ड बनवा लिए हैं और वो गरीबों का राशन हड़प रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी से शिकायत

राशन में तीन-तीन जातियों के सदस्यों के नाम दर्ज हैं। इनमें पचौरी, सारस्वत, चौधरी शामिल हैं। डीलर के फर्जीवाड़े की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व उच्चाधिकारियों से की है। इसके बाद राशन डीलर से लेकर आपूर्ति विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीएम मांट कृष्णनंद तिवारी ने बताया कि तहसील के गांव छिनपारई में राशन डीलर द्वारा फर्जीवाड़े की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें