फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: आगरा में फंसे विदेशी छात्र-छात्राओं का मई में भी खर्चा उठाएगा केंद्रीय हिंदी संस्थान

Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

गत वर्षों में अप्रैल तक ही रहने और खाने के लिए सब्सिडी दी जाती थी,
लॉकडाउन में फ्लाइट बंद होने के कारण संस्थान ने लिया निर्णय
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान मई माह में भी विदेशी छात्र-छात्राओं के रहने और खाने का खर्च वहन करेगा। लॉकडाउन के कारण फ्लाइट बंद होने से विदेशी छात्र-छात्राएं वतन वापसी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में इस बार 28 देशों के 87 विदेशी छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए आए थे। संस्थान की ओर से अप्रैल माह तक छात्र-छात्राओं के रहने और खाने का खर्च उठाया जाता है। इनके आने जाने के लिए भी संस्थान की ओर से ही सब्सिडी दी जाती है। 

इस बार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से सारी व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं। यहां तक कि मुख्य परीक्षा का आयोजन भी नहीं किया जा सका। सत्र परीक्षाओं के आधार पर प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की ओर की जा रही व्यवस्था

संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को भेजने की व्यवस्था संस्थान स्तर से की जाती है, इस समय फ्लाइट बंद हैं। ऐसे में मई में भी जो छात्र-छात्राएं संस्थान में रहेंगे उनके खाने रहने की व्यवस्था संस्थान की ओर से ही किया जाएगा। 

जिन देशों से विद्यार्थियों को लेने के लिए जहाज आ रहे हैं, उनको भेजा जा रहा है। अब तक संस्थान से दक्षिण कोरिया, जापान और पोलैंड के कुल छह विद्यार्थी जा चुके हैं। अभी भी संस्थान में 25 देशों के 81 विद्यार्थी रह रहे हैं। स्वदेशी को मिलाकर कुल 250 विद्यार्थी इस समय संस्थान में हैं।

श्रीलंका से 29 को आएगी फ्लाइट

श्रीलंका से 29 अप्रैल को फ्लाइट दिल्ली आएगी। संस्थान में रह रहे श्रीलंका के 16 छात्रों को जाना है। संस्थान प्रशासन छात्र छात्राओं के लिए टिकट मिलने का इंतजार कर रहा है। टिकट मिलने पर इन्हें दिल्ली भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें