फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्तजनों के घर पर राशन पहुंचाएंगे कोटा डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में पूर्ति विभागअब दो दिन विशेष अभियान चलाकर निशक्तजनों के घर पर ही राशन पहुंचाएगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 24 व 25 अप्रैल को राशन वितरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें अब तक राशन वितरण में छूटे साढ़े चार हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को वितरण और निशक्तजनों को वितरण किया जाएगा। अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को जहां दुकान पर ही वितरण किया जाएगा तो वहीं निशक्तजनों के घर पर ही डीलर राशन पहुंचाएंगे। इसके लिए निशक्तजन सीधे अपने डीलर या जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 05672-234308 पर फोन कर सकते हैं।
इसके बाद 26 अप्रैल को प्रॉक्सी से राशन वितरण किया जाएगा। इसमें वे लोग राशन ले सकेंगे, जिनके बायोमेट्रिक नहीं आ रहे हैं। अब तक जिले में 2.94 लाख राशनकार्ड के सापेक्ष 2.62 लाख राशनकार्ड धारकों को निशुल्क वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सभी लोग इन दो दिनों में अपना राशन प्राप्त कर लें जो निशक्तजन हैं वे फोन कर अपने घर पर ही राशन मंगा सकते हैं। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। कहीं कोई परेशानी है तो भी कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत करें।
विज्ञापन

यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें