फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राशन डीलर को घर में घुसकर पीटा, राशन देने का बनाया दबाव

Wed, 22 May 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इखौना में राशन डीलर की घर में घुसकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने हर माह राशन घर भेजने का दबाव बनाया। इसके साथ ही राशन डीलर के घर में रखी दो राशन की बोरी भी चोरी कर ले गए। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच पड़ताल सीओ सिटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव इखौना में 18 मई की दोपहर राशन डीलर सूबेदार जाटव के घर में गांव के ही विजेंद्र, मनोज, कुलदीप घुस आए और उससे गालीगलौज करते हुए हर माह राशन घर भेजने का दबाव बनाने लगे। उसके विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। उसने अपने बचाव के लिए शोर मचाया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए दो राशन की बोरी लेकर भाग गए। मामले में राशन डीलर सूबेदार ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट व एएससी एसटी एक्ट, रंगदारी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी राजेश भारती ने बताया कि राशन डीलर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें