फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड होंगे निरस्त: तीन हजार परिवारों को लगेगा झटका, पांच माह से नहीं ले रहे थे राशन

Thu, 09 Feb 2023 05:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जिले में अभी 2,50,921 राशन कार्डधारक हैं। इनमें से ऐसे कार्डधारकों को चिन्हित किया गया है, जो पिछले पांच महीनों से राशन नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में तीन हजार राशन कार्ड निरस्त होंगे। इन कार्डधारकों ने पांच माह से अधिक समय से राशन नहीं लिया है। विभाग ने जांच के बाद इन कार्डों को निरस्त करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


जिले में 589 राशन की दुकानें हैं। इन दुकानों से 2,50,921 राशन कार्डधारक हैं। शासन से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति यूनिट एवं अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज प्रति कार्ड वर्तमान में निशुल्क दिया जा रहा है। जांच में जिले के तीन हजार कार्डधारक ऐसे हैं जिन्होंने पांच माह से अधिक समय से डीलर की दुकान से राशन नहीं लिया है। 

इसलिए किए जाएंगे निरस्त

कार्डधारकों द्वारा राशन न लिए जाने का मामला सामने आने के बाद विभाग अब इन कार्डधारकों के नाम सूची से हटाएगा। जिससे जिले में कार्डधारकों की संख्या घटकर 2,47,921 रह जाएगी। इन कार्ड धारकों के नाम सूची से हट जाने के बाद विभाग अन्य जरूरतमंदों के नाम सूची में शामिल कर सकेगा।

ये भी पढ़ें - गुरुकुल में मिली लाश: युवक की बेरहमी से की गई हत्या, पहले गला घोंटा, फिर भारी पत्थर से कुचला सिर

विज्ञापन

सूची से हटाए गए नाम

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यदि कोई कार्डधारक पांच माह तक राशन नहीं लेता है तो यह मान लिया जाता है कि अब उसको राशन की आवश्यकता नहीं है। इसलिए ऐसे नामों को सूची से हटा दिया जाता है। जांच में नाम सामने आने के बाद विभाग ने ऐसे नामों को सूची से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही नाम सूची से हट जाएंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -

1-  जिंदा जलाकर युवक की हत्याः अपहरण किया, 10 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस को बताने पर बोरे में भरकर लगा दी आग

2- Yamuna Expressway: एक्सप्रेस वे पर कट की मांग, किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें