फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों का नहीं पता, पात्रों को मिल रही सजा

विज्ञापन
07एमएनपी-09-जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर राशन कार्ड बनवाने पहुंचे लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्ति विभाग ने लॉकडाउन में धड़ल्ले से राशन कार्ड जारी किए। इससे नगरीय और अर्धनगरीय क्षेत्रों में राशन कार्ड का कोटा पूरा हो गया है। ऐसे में अब नए राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहे हैं। विभाग को अपात्रों का पता नहीं है जिसकी सजा पात्रों को भुगतनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए शासन के आदेश पर राशन कार्ड जारी किए गए थे। पूर्ति विभाग ने जिले में करीब 18 हजार के करीब नए राशन कार्ड जारी किए हैं। इसके बाद अब जिले में कुल 3.10 लाख राशनकार्ड धारक हैं। इसमें से 2.64 लाख के करीब जहां पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं तो 45 हजार से अधिक अंत्योदय कार्ड धारक। ऐसे में अब पात्रों के सामने एक संकट आ खड़ा हो गया है। दरअसल नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में राशन कार्ड का कोटा पूरा हो गया है। इसमें मैनपुरी, भोगांव, कुरावली, बेवर, किशनी, कुसमरा, बरनाहल, करहल और ज्योंती खुड़िया शामिल है। इसके चलते नए राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहे हैं। जो पात्र राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके आवेदन या तो लिए नहीं जा रहे हैं या फिर ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। विभाग का कहना है कि कोटा पूरा हो गया है, लेकिन बहुत से पात्रों के राशन कार्ड नहीं बने हैं।
ये है नियम
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार नगरीय और अर्धनगरीय क्षेत्र में एक निश्चित संख्या तक ही राशन कार्ड जारी किए जा सकते हैं। ये संख्या नगर की आबादी पर निर्भर करती है। आबादी के सापेक्ष 64 प्रतिशत तक ही विभाग को राशन कार्ड बनाने का अधिकार है। इससे अधिक राशन कार्ड जारी नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सत्यापन भी नहीं हो सका पूरा
नगरीय और अर्धनगरीय क्षेत्रों में राशन कार्ड का कोटा पूरा होने के बाद सत्यापन कर अपात्रों को बाहर करने की बात कही गई थी। करीब दो माह से लगातार यही बात कही जा रही है, लेकिन अब तक कहीं भी सत्यापन कर अपात्रों को राशन कार्ड धारकों की सूची से बाहर नहीं किया गया है। इसका खामियाजा पात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
अपात्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करके पात्रों को राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए पूर्ति निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें