फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! हमारा राशन कार्ड नहीं बन पाया

Sat, 09 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शुक्रवार को जिले के 340 उचित दर की दुकानों से राशन का वितरण कराया गया। कार्डधारक कम रुपये में अधिक राशन (गेहूं और चावल) पाकर खुश दिखे। वहीं पात्र गृहस्थी के लिए आनलाइन आवेदन न करने वाले लोग परेशान भी दिखे। पुराने राशन कार्ड से राशन नहीं दिया जा रहा। नया राशन कार्ड उन्हें जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


 शहर की 121 और ग्रामीण क्षेत्र की 119 दुकानों से राशन का वितरण हुआ। सभी दुकानों पर पर्यवेक्षकाें की ड्यूटी लगाई गई थी। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी दुकानों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश गौतम ने बताया पात्र गृहस्थी की सूची में जो लोग शामिल नहीं हुए हैं, उन्होंने परेशानी बताई है। पात्रों को शामिल कराया जाएगा, जल्द उनके आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। जिले में अभी पात्र गृहस्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावना है। अपात्रों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। इसके लिए तीन माह का समय दिया गया है।
 
सभी को नहीं मिल पाया लाभ
आगरा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तो लागू हो गया है, लेकिन सभी चयनित पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को 340 दुकानों से राशन का वितरण कराया गया, जबकि जिले में कुल उचित दर राशन की 1365 दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें