फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खाने की थाली में चूहे का मल...ब्रज रसायनम से पार्षदों के लिए मंगाए थे पैकेट, देखते ही हो गया हंगामा

Sat, 03 May 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 नगर निगम के सदन के बजट अधिवेशन में शामिल हुए पार्षदों के लिए मंगाए गए फूड पैकेट के खाद्य पदार्थ में चूहे का मल निकला। ये देख पार्षद हैरान रह गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। 
 
विज्ञापन
फूड पैकेट में निकला चूहे का मल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के सदन के बजट अधिवेशन में शामिल हुए पार्षदों के लिए फूड पैकेट मंगवाए गए थे। दोपहर में लंच में पार्षदों ने खराब खाना होने की शिकायत की। यह पैकेट शाह मार्केट स्थित ब्रज रसायनम से आए थे। इस पर हंगामा हो गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने फर्म पर नगर निगम को किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ की सप्लाई पर प्रतिबंध लगा दिया। कठोर कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा को भी पत्र लिखा।
विज्ञापन


 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने ब्रज रसायनम प्रतिष्ठान की फतेहाबाद रोड स्थित रसोई की देर शाम जांच की। किचन में साफ-सफाई नहीं मिलने पर नोटिस दिया। जांच के लिए पांच खाद्य सामग्री के नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि टीम को खाद्य कारोबारी उमेश कुमार गुप्ता मिले। उन्हें साथ लेकर जांच की गई। संदेह के आधार पर छेना, रसगुल्ला, तैयार दाल, पनीर की सब्जी और बालूशाही का नमूना जांच के लिए लेकर लैब भेजा है।

 
विज्ञापन

उधर, प्रतिष्ठान स्वामी उमेश कुमार गुप्ता का कहना है कि हमारे यहां पूर्ण गुणवत्ता की भोजन सामग्री बनती है। पैकेट के भोजन में गंदगी साबुत मिलना बताया, लेकिन घुली नहीं ऐसे कैसे हुआ। शिकायत संदिग्ध लगती है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें