फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2 का विरोध शुरू: आगरा में अक्षय कुमार का पुतला फूंका, सिनेमाघरों में आग लगाने का किया एलान

Thu, 10 Aug 2023 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

'ओह माय गॉड 2' यानी 'ओएमजी 2' विवाद पर फिल्म को लेकर आगरा में विरोध किया गया। इस दौरान  बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के रिलीज होने से पहले ही कड़े विरोध के स्वर उठने लगे हैं। आगरा में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म का विरोध करते हुए प्रर्दशन किया। इस दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का पुतला दहन किया गया। साथ ही ऐलान किया गया कि जो अक्षय कुमार को जूतों की माला पहनाएगा उसे दस लाख इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह भोले बाबा का अपमान किया गया है, वो बेहद शर्मनाक है। यदि इस फिल्म के सिनेमा घरों में दिखाया गया तो  राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत कड़ा विरोध ही नहीं करेगा, बल्कि सिनेमा घरों को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें