फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ कृषि के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत कल्होर पुवां में राशन डीलर के चुनाव से पहले ही गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। शनिवार को एडीओ कृषि के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से राशन डीलर के चुनाव को निष्पक्ष कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कल्होर पुवां में राशन डीलर द्वारा अनियमितता किए जाने के चलते दुकान निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद दुकान कल्होर पछां में संबद्ध चल रही है। खंड विकास अधिकारी घिरोर धीरेंद्र कुमार ने डीलर के चयन के लिए 10 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। इससे पहले ही चयन को प्रभावित करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार को एडीओ कृषि अवध बिहारी ने रेनू देवी और ग्राम प्रधान अजब सिंह के साथ मिलकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सादा कागज पर हस्ताक्षर कराए। ग्रामीणों ने बताया कि अब दुकान स्वयं सहायता समूह को ही मिलनी है, ऐसे में पूर्व डीलर की पत्नी को समूह में शामिल करने के लिए ये पूरा हेरफेर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष रूप से डीलर का चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मांग करने वालों में ऋषि कुमार, सुरेश चंद्र, उदयवीर फौजी, राजवीर सिंह, रविंद्र सिंह, देव सिंह, वीना देवी, मोहिनी कुमारी, गुड्डी देवी, रीना, शिवकांती, कल्पना, प्रीती आदि शामिल हैं। खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि एडीओ कृषि गांव क्यों गए इस बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें