फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सहित रजबहा में गिरे युवक की मौत

विज्ञापन
गांगसी-कुर्रा रजवाह में डूबे युवकों की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। कुर्रा थानाक्षेत्र के गांव मानपुर रजबहा के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो युवक रजबहा में गिर गए। जानकारी होने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने एक युवक को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे का पता नहीं लग सका। काफी खोजबीन के बाद शनिवार की सुबह युवक का शव रजबहा में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी अलिकेश (25) उर्फ गुड्डू पुत्र रामपाल शुक्रवार की शाम सामान लेने बाजार गया था।
उसके साथ गांव का राघव (23) पुत्र सरनाम यादव भी था। सामान खरीदने के बाद शाम करीब सात बजे जब दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी मानपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर रजबहा में जा गिरी। घटना के बाद एकत्रित ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने रजबहा में उतरकर रस्सी के सहारे बाइक सवारों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद राघव व बाइक को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन अलिकेश का पता नहीं लग सका। पुलिस के आने के बाद रातभर तलाश चलती रही। शनिवार की सुबह करीब सात बजे मानपुर पुलिया से कुछ दूरी पर अलिकेश का शव बरामद हुआ। पहले तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, लेकिन बाद में कार्रवाई के लिए तैयार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एक माह पूर्व हुई थी शादी
रजबहा में बाइक गिरने से जान गंवाने वाला अलिकेश परिवार के साथ गुजरात के बापी में रह रहा था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शादी तय होने के बाद 20 जून को वह परिवार के साथ गांव आया था। 29 जून को अलिकेश की शादी इटावा के चौपला क्षेत्र के गांव गुबरिया निवासी सोनी के साथ हुई थी। हादसे से कुछ दिन पूर्व सोनी भी त्योहार के चलते मायके चली गई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सोनी ससुराल आ गई। पति की असमय मौत के बाद नवविवाहिता व माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें