कासगंज में एक राशन विक्रेता के यहां थम्ब इंप्रेशन से पूर्व हाथ साफ करता कार्डधारक
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए बुधवार से राशन का वितरण शुरू हो गया है। विभाग ने 16 हजार परिवारों को उनके घर तक राशन पहुंचाने का दावा किया है। वहीं पात्र गृहस्थी के 4 हजार जरूरतमंदों को दुकान से भी राशन उपलब्ध कराया गया है।
प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अंतोदय कार्ड धारक एवं पात्र गृहस्थी के मजदूर वर्ग के कार्ड धारकों के घर तक होम डिलीवरी की व्यवस्थ लागू की है। इस योजना के तहत 1 लाख 3 हजार 163 परिवारों के घरों तक राशन पहुंचाया जाना है। विभाग का दावा है कि 16 हजार परिवारों के घरों तक राशन पहुंचाया दिया गया है।
राशन वितरण में दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। इसके साथ ही जिन दुकानों पर अंतोदय योजना के कार्ड नहीं हैं उनकी दुकान से पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को राशन वितरण की व्यवस्था की गई। इस व्यवस्था के तहत गरीब, मजदूर वर्ग के लोगों को राशन बांटा गया। ऐसे लगभग 4 हजार परिवारों का राशन उपलब्ध कराया गया।
सामाजिक दूरी का रखा गया ध्यान
राशन वितरण व्यवस्था के तहत दुकानों पर सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। विक्रेताओं ने अपनी दुकान के बाहर 1 मीटर की दूरी पर घेरे बनाए हैं। कार्डधारकों को इन घेरों में खड़ा किया गया। इसके साथ ही दुकानों पर हाथ धुलवाने आदि के पूरे इंतजाम किए गए। डीलर पूरी सावधानी से राशन का वितरण कर रहे हैं।
16 हजार परिवारों तक राशन पहुंचा दिया है। अधिक जरूरतमंद लोगों को दुकानों से भी राशन उपलब्ध कराया गया। चिंह्नित परिवारों तक इस व्यवस्था के तहत राशन का वितरण होगा। वितरण व्यस्था में सामाजिक दूरी का पूरा ध्याना रखा जा रहा है। सत्यदेव सिंह, डीएसओ