जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी कई लोग आधार लिंक कराने नहीं आए हैं। इस वजह से सरकार ने आगरा सहित प्रदेश भर में 5 से 25 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाकर बची हुईं यूनिट से आधार लिंक कराने का फैसला किया है।
जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से सभी कोटेदारों से सरकारी राशन की दुकानों पर ऐसे यूनिटधारकों के नाम की सूची चस्पा करा दी गई है, जो आधार से लिंक नहीं है। इसके साथ ही एक सूची जिला पूर्ति कार्यालय पर भी चस्पा की गई है।
लोग सूची में अपना नाम देखकर 25 अक्तूबर तक अपना आधार नंबर लिंक करा सकते हैं। यदि किसी के पास आधार नंबर नहीं है तो वो अपनी पहचान का कोई अन्य सबूत भी दे सकता है, परंतु भविष्य में उसे आधार नंबर अवश्य देना होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 25 अक्तूबर तक जिन लोगों के आधार नंबर राशनकार्ड से लिंक नहीं हो पाएंगे, उनके नाम राशनकार्ड से काट दिए जाएंगे। उन्हें सरकारी राशन भी नहीं मिलेगा। भविष्य में आधार नंबर लिंक कराने का मौका फिर नहीं मिलेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें