फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मृत जन्मी' बच्ची दो साल बाद एएनएम की बहू के पास जिंदा मिली, चौंकाने वाला है यह मामला

Mon, 07 Oct 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद में करीब दो साल पहले लापता बच्ची एएनएम की बहू के पास मिल गई। मामले में बच्ची की पिता की शिकायत पर थाना रामगढ़ पुलिस ने एएनएम और उसकी पुत्रवधू को हिरासत में लिया। दोनों ने पूछताछ की। 
विज्ञापन


थाना उत्तर के मोहल्ला कंबुआन निवासी रिषभ वर्मा पुत्र देवेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी लक्ष्मी वर्मा ने नौ अक्टूबर 2017 को नगरी बरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि उस समय स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम कुसुम जैन ने जन्मी बच्ची को मृत बताकर लापता कर दिया था।

शक है कि उसकी बेटी एएनएम कुसुम जैन ने अपनी पुत्रवधू को दी है। मामले में रिषभ वर्ष को शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने एएनएम कुसुम जैन, उनके पुत्र दीपक और पुत्रवधू नीलम जैन को थाने लाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम की पुत्रवधू ने यह कहा

नीलम का कहना है कि उसकी सास कुसुम जैन ने डेढ़ वर्ष पूर्व एक बच्ची को यह कहते हुए दिया कि इसका कोई नहीं है। मैंने उसका पालन-पोषण किया। मुझे नहीं पता कि यह बेटी किसकी है मैंने तो सिर्फ पाला है। 

एसएचओ रामगढ़ सुनील कुमार ने कहा कि रिषभ वर्मा की शिकायत पर तीनों से पूछताछ की जा रही है। यदि वो बेटी अपनी होने का दावा करेगा तो बेटी और परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें