फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएचसी सोरोंजी पर पहली बार हुआ रसौली का ऑपरेशन

Thu, 05 Oct 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37
विज्ञापन

कासगंज। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पर पहली बार रसौली का सफल आपरेशन हुआ। महिला की दोनों अंडेदानी से रसौली को निकाल दिया गया। आपरेशन शुरू हो जाने से महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा।
मुख्य चिकित्साअधिकारी डाॅ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सक की टीम डॉ. मर्यादा, डॉ. शेफाली, ने रसौली का ऑपरेशन किया, जो कि सफल रहा। जिले में आपरेशन के लिए लगातार व्यवस्थाओं को बढ़ाया जा रहा है। सोरों स्वास्थ्य केंद्र पर भी अब आपरेशन की व्यवस्था हो गई है। जिसका लाभ महिलाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओआईसी मदन कुमार ने बताया प्रहलादपुर गांव निवासी 28 वर्षीय महिला के दोनों अंडेदानी में रसौली थीं। रसौली 10 सेमी व 8 सेमी को ऑपरेशन करके निकाला गया। दाएं तरफ की अंडेदानी पूरी निकाल दी गई, एवं बायीं तरफ की अंडेदानी से रसौली को निकालकर अंडेदानी को बचा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें