जुकाम, तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही है, कोरोना वायरस की जांच कराना चाहते हैं, तो परेशान न हों। आगरा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अब 28 और स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा शुरू की है। यहां रैपिड एंटीजन जांच होगी। बुखार-खांसी सामान्य है तो उसकी दवा भी पा सकते हैं।
गांवों में सभी 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा दी है, शहर में दस केंद्र बनाए हैं। यहां सुबह नौ से पांच बजे तक जांच की सुविधा रहेगी। डॉक्टरों की टीम स्क्रीनिंग कर केस हिस्ट्री तैयार कर एंटीजन टेस्ट करेगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एसएल में आरटीपीसीआर से कंन्फर्म जांच कराई जाएगी।
संबंधित खबर- कोरोना : बारिश में दोगुनी हुई संक्रमण की रफ्तार, बीमारी से बचाव के लिए बरतें विशेष सावधानी
हर केंद्र से रोजाना रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में भेजी जाएगी। आरटीपीसीआर की जांच में पॉजिटिव मिलने पर बिना लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में रह सकते हैं, बाकी को एसएन मेडिकल कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।