आगरा में बवाल और धरना-प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई के लिए रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है। इसमें सर्किल के थानों के 25 से 30 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। ये सुरक्षा उपकरों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क और ग्लब्स भी पहनेंगे।
बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने पुलिस लाइन पर प्रदर्शन किया था। दीवानी में भी प्रदर्शन किया था। इसके अलावा मोहल्लों में दो गुटों में बवाल के मामले सामने लगातार आ रहे हैं। ईद का त्योहार भी है। जबकि जिले के थानों का अधिकांश फोर्स लॉकडाउन का पालन कराने में बैरियर और हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात है।
इस कारण कहीं पर बवाल या धरना-प्रदर्शन की सूचना पर तत्काल फोर्स भेजने में समस्या आती है। इसके मद्देनजर प्रत्येक थाने में रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है। इसमें प्रत्येक थाने से पांच से दस पुलिसकर्मियों को रखा गया है।