फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में मासूम से रेप के बाद हत्याः बच्ची तड़पती रही वह दरिंदगी करता रहा, जान लेकर ही माना

Thu, 19 Apr 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
जाम लगाते लाोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में आठ वर्ष की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने के वाले दरिंदे को बच्ची पर जरा भी रहम नहीं आया। पूछताछ में आरोपी युवक सोनू ने बताया कि बच्ची छत पर खेल रही थी। 
विज्ञापन


तभी वह उसे बुलाकर ले गया था। पहले उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्ची के चीखपुकार करने पर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

पूछताछ के दौरान वह रोने लगा और बोला कि मुझे बहुत पछतावा हो रहा है लेकिन उसने कहा कि उस समय मानों उस पर शैतान सवार हो गया था।

भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना के बाद आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर परिजन घर का ताला लगाकर भाग खड़े हुए। वारदात के बाद आरोपी के गांव के लोग भी सहमे नजर आए। 

मासूम की बलात्कार के बाद गला दबाकर की गई हत्या के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया। हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने की लोग मांग करते दिखे। 

सोमवार रात शादी समारोह में हुई दर्दनाक घटना को लेकर हर किसी में गुस्सा भरा हुआ है। घटना के बाद से ही शादी समारोह की सारी खुशियां विलाप में बदल गई। 
विज्ञापन

चार चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम 

मासूम एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। जहां शिक्षिकाओं ने बताया कि किशोरी पढ़ने में बहुत तेज थी। अपने तीन बहन भाईयों में सबसे बड़ी थी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके अग्रवाल ने घटना के बाद ही चार चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम के लिए गठित कर दिया, जिसमें डॉ. राकेश, डॉ. एस चंद्रा, डॉ. ऋतु गौड़ और डॉ. नवीन गुप्ता शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें