फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के मामा ने किया बालिका से दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 29 May 2019 10:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
बेवर के एक गांव में ननिहाल आई मासूम के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में बालिका को देख घरवालों के होश उड़ गए। बच्ची ने साथ हुई वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित बच्ची को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टियां होने के बाद छह वर्षीय बालिका परिजनों के साथ बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में आई थी। परिजनों के अनुसार बच्ची सोमवार की सुबह अन्य बच्चों के साथ खेत पर बकरियां चराने के लिए गई थी। 

तभी गांव के ही एक रिश्ते में लगने वाला मामा उसे झाडिय़ों में खींच ले गया। मासूम का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ती देख आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। 

वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को छिबरामऊ चुंगी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पहुप सिंह, इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें