घर में अकेली कक्षा तीन की छात्रा के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने छात्रा को डरा धमका कर चुपचाप रहने के लिए कहा।
जब छात्रा की मां घर पहुंची, तो छात्रा ने घटना की जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक छात्रा के पड़ोसी युवक ने उस समय दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे छात्रा भयभीत हो गई और चुपचाप युवक के उत्पीड़न को सहती रही।