फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: बुद्ध प्रतिमा स्थापना को लेकर पथराव, एसओ सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Fri, 05 Aug 2022 06:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पुलिस ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया और हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। घटना के बाद गांव से 19 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कासगंज सहावर के गांव सादिक पुर में मूर्ति लगाने को लेकर हुए विवाद के बारे में एसपी बीबीजीटीएस मूर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादिकपुर में बृहस्पतिवार को भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मारपीट व विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को पथराव में चोटें आई। पुलिस ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया और हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। घटना के बाद गांव से 19 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी कासगंज मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।

ये है मामला 

सादिकपुर में एक ही जमीन पर दलित पक्ष के अनिल कुमार एवं यादव पक्ष के देवेन्द्र यादव का पट्टा है । पट्टे को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इस विवाद को देखते हुए अनिल कुमार ने अपनी पट्टे की जमीन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करना शुरू कर दिया, इसका विरोध करते हुए यादव पक्ष के देवेंद्र ने तहसील के अधिकारियों से शिकायत की । तहसील प्रशासन ने अनुमति के बाद मूर्ति लगाने का निर्देश दिया । लेकिन इसके बावजूद भी दलित पक्ष प्रतिमा स्थापित करने लगा। जिसके विरोध में यादव समाज के लोग लामबंद हो गये। दोनों पक्षों में प्रतिमा स्थापना को लेकर कहासुनी के बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई।

पथराव में एसओ भी हुए घायल 

झगड़े की सूचना के बाद एसओ सहावर राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने सख्ती शुरू की तो इस दौरान पथराव शुरू हो गया। पथराव में एसओ राजकुमार के हाथ में चोट आई और चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये । पथराव के बाद पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया । पथराव की सूचना पर क्षेत्राधिकारी समेत बड़ी तादाद में फोर्स पहुंच गया । बवाल की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौके पर पहुंच गये । पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को कब्जे में लेकर थाने में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें