दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस दबाने की कोशिश करती रही। 24 घंटे तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ऐसा तब हुआ है, जब सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित पति से मारपीट के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
महिला अपराध पर रोक लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं, बावजूद इसके किशनी थाने में बालिका से दुष्कर्म का मामला तहरीर देने के 24 घंटे बाद दर्ज हुआ। पीड़ित पक्ष का साफ कहना है कि उन्होंने सोमवार की सुबह ही मुंशी को तहरीर दे दी थी।
इसके बाद जब गांव में पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची, तब वह मंगलवार को दोबारा थाने पहुंचे। यहां पता चला कि उनकी रिपोर्ट दर्ज ही नहीं हुई है। आला अफसरों से शिकायत करने की बात कहने पर रिपोर्ट मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।