कासगंज। छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी उसको ब्लैकमेल करके लगातार रुपये हड़प रहा था। इसी वर्ष फरवरी माह तक वह 8 लाख रुपये छात्रा से ले चुका था। हड़पे गए रुपये में से वह दो लाख रुपये कीमत की एक बाइक भी खरीदकर लाया। लगातार छात्रा को ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाकर आरोपी अपनी शौक मौज में जुटा था।
छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि इसी 28 फरवरी तक आरोपी 8 लाख रुपये ले चुका था। जब उसने छात्रा से 5 लाख रुपये की और मांग की तो वह और रुपये नहीं दे पाई। इसी बीच आरोपी रौनक ने छात्रा को एक पत्र भेजकर 5 लाख रुपये मांगते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा इस घटनाक्रम से गुमशुम रह रही थी। जब मां ने उसे बार-बार पूछा तो पूरे मामले की जानकारी हुई। जानकारी होने पर मामले की एफआईआर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पिता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।