फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले दूल्हा पक्ष ने किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। शादी से एक दिन पहले ही दूल्हा पक्ष की ओर से शादी से इनकार कर दिया गया। दुल्हन के पिता ने थाने आकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। बताया कि शादी करने के लिए दो लाख की मांग की जा रही है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थान दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के गांव जखा कुतुपुर निवासी ब्रजपाल के साथ तय की थी। 31 अक्तूबर को बारात आनी थी। लेकिन शुक्रवार को ही दूल्हा पक्ष की ओर से दो लाख रुपये की मांग की गई। ऐसा न करने पर शादी से इनकार कर दिया गया। शादी से एक दिन पहले इनकार के बाद दुल्हन का पिता परेशान हो गया।
किशनी थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को अपनी व्यथा बताई। बताया कि रिश्तेदार आ चुके हैं, कार्ड बांटे जा चुके हैं। ऐसे में दूल्हा पक्ष की ओर से शादी से इनकार के बाद वह बेहद परेशान हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़का पक्ष के कुछ लोगों को थाने बुलाया। समाचार लिखे जाने तक उनसे पूछताछ चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें