फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कस्बे के एक मोहल्ला में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। वहीं, धोखे से बनाई गई उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह बीमारी का इलाज कराने के लिए झाड़फूंक करने वाले ग्राम प्रहलादपुर निवासी भगत अशोक के घर हर शुक्रवार को जाती थी। बृहस्पतिवार की रात भगत शराब पीकर महिला के घर आ गया। महिला को घर में अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला का पति रात में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। महिला का आरोप है कि भगत के द्वारा धोखे से उसकी पूर्व में अश्लील वीडियो बना ली गई है, जिसे वह वायरल करने की धमकी देता है। महिला द्वारा सोरोंजी कोतवाली में आरोपी भगत के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और वीडियो वायरल करने की धमकी देने की तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें