फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। ‘साथ जिएंगे साथ मरेंगे हम तुम दोनों’ लता मंगेशकर द्वारा गाए गए इस गीत को क्षेत्र के एक दंपती ने सच साबित कर दिया। बृहस्पतिवार को पत्नी की चिता को मुखाग्नि देने के बाद शुक्रवार की सुबह पति ने भी अपने प्राण त्याग दिए। पति-पत्नी की हुई मौत क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। दंपती अपने पीछे पुत्र शिवा (14) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक निवासी उर्मिला देवी (40) पत्नी राजेश की अचानक तबियत खराब हो गई थी। परिजन आननफानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए उनको बाहर रेफ़र कर दिया। रास्ते में उर्मिला देवी ने दम तोड़ दिया। उर्मिला देवी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को दोपहर में किया गया। पत्नी की अचानक हुई मौत से राजेश सदमे में आ गया। चिता को मुखाग्नि देते समय उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। शिवा बस्ती के लोगों की मदद से उनको निजी चिकित्सक के पास ले गया। इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पति-पत्नी की अचानक मौत से मोहल्लेवासियों में मायूसी छा गई।
भाई के बाद माता-पिता की मौत से टूट गया शिवा
पटियाली। पुत्र शिवा के बड़े भाई करन की सात माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बड़ा भाई पंजाब में मजदूरी करता था। इस गम को वह भूला भी नहीं था कि अब उसके माता-पिता की भी एक साथ मौत हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कोई रिश्तेदार भी नहीं है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने किया अंतिम संस्कार
पटियाली। पुत्र शिवा के सामने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में बस्ती के लोग मदद को आगे आ गए। बस्ती के लोगों ने ही अंतिम संस्कार की क्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएं की।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से किया जाएगा किशोर का पालनपोषण
जिला प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश का कहना है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत शिवा की मदद की जाएगी। विभाग की टीम जल्द ही शिवा से संपर्क करेगी। उसकी शिक्षा एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें