फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ में आए 'नटवरलाल गुरु-चेला', एक करोड़ की मांगी थी रंगदारी

Thu, 03 Oct 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के व्यापारी पार्वती क्लॉथ स्टोर और श्रीज्वेलर्स चौबे जी फाटक वाले किनारी बाजार थाना कोतवाली को एक अक्टूबर को धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें उनसे एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


रंगदारी ना देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई थी। वहीं शोरूम में पेट्रोल डालकर आग लगा देने की भी धमकी दी गई। इस मामले में सदर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सदर क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त में नरेश चंद्र वर्मा मास्टर माइंड हैं जो इंटर कॉलेज भरथना इटावा का बर्खास्त प्रधानाचार्य है जिसने अपने दो साथियों विपिन कुमार व प्रवेंद्र के साथ मिलकर आगरा शहर के व्यापारियों को निशाना बनाकर उनसे रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मध्य प्रदेश जेल में बंद शातिर अपराधी हरेंद्र सिंह राणा के नाम का सहारा लिया और शहर के कारोबारियों को रंगदारी के पत्र भेजे। पुलिस ने नरेश चंद्र पुत्र टीकाराम विपिन कुमार पुत्र रामप्रकाश रविंद्र पुत्र किशोरी लाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें