फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime News: आधी रात को रंगबाज युवक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दूसरी बार की ये हरकत

Tue, 04 Oct 2022 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पहली घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। एक बार फिर फायरिंग होने से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के राधा नगर में सोमवार रात को बाइक पर अज्ञात दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे कॉलोनी में दहशत फैल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 12 दिन पहले भी पीड़ित के घर के सामने फायरिंग करके आरोपी भाग गया था। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। एक बार फिर फायरिंग होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


घटना पीयूष गौतम के घर के बाहर हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को लगभग 11:30 बजे परिवार सो रहा था। तभी घर के बाहर से फायरिंग की गई। एक के बाद एक चार राउंड फायर किए गए। आवाज सुनकर वे दहशत में आ गए  घर के बाहर नहीं निकले। फायरिंग बंद होने के बाद घर के बाहर आए तो देखा कि घर के गेट में गोली लगने के निशान थे। कारतूस पड़े हुए थे, जिस पर पुलिस को जानकारी दी। मगर, एक घंटे बाद पुलिस आई।

आरोप लगाया कि क्षेत्र में रहने वाला नीरज गौतम उनके घर के पहले भी फायरिंग की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि दो लोग बाइक पर आते हैं। इनमें से एक ताबड़तोड़ फायरिंग करता है। इसके बाद चले जाते हैं। घटना से इलाके के लोग भी दहशत में है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें