फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा सांगा विवाद: 12 अप्रैल को अलर्ट मोड पर रहेंगे समाजवादी, सांसद की सुरक्षा के लिए बनाया ये प्लान

Fri, 11 Apr 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राणा सांगा पर दिए बयान के बाद सपा के राज्यसभा सांसद के घर हमला हुआ। अब करणी सेना ने 12 अप्रैल को लेकर फिर चेतावनी दी है। इसी को देखते हुए सपा कार्यकर्ता भी अलर्ट हो गए हैं। सांसद की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा भी रणनीति तैयार कर ली गई है। 
विज्ञापन
सपा की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच उनकी सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी 12 मार्च को शांति मार्च निकालेगी। बृहस्पतिवार को सपा ने मार्च के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी है। डीसीपी सिटी ने सांसद की त्रिस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती पत्नी को दी दर्दनाक मौत, बेटी का भी काटा गला...छह घातक प्रहार; जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल


 
Trending Videos

यहां हुई बैठक
बृहस्पतिवार को सांसद रामजी लाल सुमन ने फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्णय हुआ। दोबारा हमला होने पर ईंट का जवाब पत्थर से देने की हुंकार भरी गई।

ये भी पढ़ें -  दरोगा की काली करतूत: छात्रा को दिखाया शादी का सपना...फिर किया इतना घिनौना काम, जीते जी मर गई वो

 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार से मिले 
बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि 26 मार्च को हुआ हमला पुलिस और सरकार की विफलता का प्रतीक है। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि सब सरकार के इशारे पर हुआ था। बैठक के बाद सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल डीसीपी सिटी सोनम कुमार से मिला।

ये भी पढ़ें -  UP: फिल्मी अंदाज में किया पत्नी का अपहरण, सरेराह बोलेरो कार में डाला...वो चीखती रही, किसी ने मदद भी न की

 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 
बैठक में प्रदेश सचिव ममता टपलू, राजपाल यादव, राम सहाय यादव, गौरव यादव, आजाद सिंह जाटव, राहुल चौधरी, बलबिंदर सिंह जाटव, प्रियंका चौहान, कुसुमलता यादव, सुलेखा श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, सोमेश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, सलीम शाह, प्रह्लाद गुर्जर, प्रदीप सिंह, पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें