कासगंज। मथुरा - कासगंज रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक बाइक सवार की मुबंई - कानपुर समर स्पेशल ट्रेन आता देख ट्रैक पर ही बाइक छोड़ फरार हो गया। जिसमें उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेन 18 मिनट तक मौके पर खड़ी रहीं। सूचना पर आरपीएफ व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए ।
ट्रेन संख्या 09185 समर स्पेशल मुंबई से कानपुर जा रही थी। रविवार की सुबह 9:17 बजे एक युवक नदरई के निकट बने पुल के पास से अपनी बाइक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। अचानक उसे मथुरा की ओर से ट्रेन आते दिखी, ट्रेन देख रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ कर भाग गया । ट्रेन की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक लिया। गार्ड व चालक ने संतुष्टि के बाद 18 मिनट देरी से गंतव्य को रवाना किया गया। हादसे की जानकारी पर आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक महेंद्र कुमार मीना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य राकेश गौतम भी मौक पर पहुंच गए।