पुतला बनाने वाले कारीगर गंगा सिंह पहलवान ने बताया कि हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाते थे, लेकिन इस बार कोरोना के कारण रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है। इसलिए रामलीला कमेटी ने पुतले बनाने का ऑर्डर नहीं दिया है। इससे मन उदास है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस बार कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है। हालांकि रामकथा, रामचरित मानसपाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले नहीं जलाए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने कहा कि पूरी तरह गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। कहीं भी सामूहिक रूप से आयोजन नहीं होने दिए जाएंगे। पुलिस दशहरा पर्व को लेकर सतर्क है। मेलों की अनुमति नहीं है।