बेवर में रामलीला कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : MAINPURI
बेवर। कस्बे में चल रही रामलीला में खर-दूषण वध की लीला के बाद सोमवार को सीताहरण लीला का मंचन हुआ। सूर्पनखा अपने भाई खर, दूषण का वध होने के बाद रावण के पास पहुंचती है। रावण को अपने साथ हुई घटना की बात बताती है।
सीता हरण का दृश्य देख दर्शक भावविभोर हो जाते हैं। इस अवसर पर पंडित राजेश चतुर्वेदी, वीके दुबे, कुंदनलाल, शिवकुमार, उमेश दुबे, हरिओम दीक्षित दीपू तिवारी, मेला कमेटी अध्यक्ष रविकांत तिवारी व भैयालाल दीक्षित, ब्रजपाल सिंह, इंद्रपाल यादव मौजूद रहे।