फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्पनखा रावन के बहिनी, दुष्ट हृदय दारून जस अहिनी

Thu, 15 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में बुधवार को सूर्पनखा की नाक काटने की लीला का मंचन किया गया। पद्मश्री स्वामी हरिगोविन्द जी महाराज के निर्देशन में हुई लीला में प्रभु श्रीराम का अत्रि ऋषि आश्रम में आना, अनुसूईया जी का सीताजी को उपदेश, विराध वध, अगस्त्य ऋषि के आश्रम में पधारने की लीला के साथ सूर्पनखा की नाक-कान काटने की लीला का मंचन हुआ। बच्चों में इस लीला के प्रति काफी क्रेज रहा।
विज्ञापन

शाम को रामलीला के मंचन में राक्षसी माया से सूर्पनखा प्रभु श्रीराम को परेशान करती है। श्रीराम लक्ष्मण को सूर्पनखा के नाक कान काटने की आज्ञा देते हैं। इस लीला के बाद दशानन के दरबार में सूर्पनखा भाई खर-दूषण को अपने साथ हुई घटना बताती है। बहन का घोर अपमान देख दोनों भाई खर-दूषण श्री राम व लक्ष्मण से युद्ध करते हैं। घनघोर युद्ध के बाद दोनों प्रभु श्रीराम के हाथों मारे जाते हैं। मंचन के दौरान महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल, रवि गोस्वामी, भगवान दास, विष्णु दयाल, आनंद मंगल, प्रवीन गर्ग, प्रवीन स्वरूप मौजूद रहे।
गणेश वंदना के साथ रेलवे मैदान में रामलीला शुरू
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे संस्थान श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में कैंट स्थित रेलवे संस्थान परिसर में बुधवार को रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। डीआरएम प्रभाष कुमार ने गणेश जी की आरती उतारी। पहले दिन शिव उमा संवाद, नाटक श्रवण कुमार, नारद मोह-इंद्र का सिंहासन हिलना, कामदेव द्वारा नारद की तपस्या भंग करना, नारद का अहंकारी होना, विश्व मोहनी स्वयंवर आदि लीलाओं का मंचन किया गया। निर्देशक मनोज सिंह, सह निर्देशक मुकुल सक्सेना, कलाकारों में विमल वर्मा, अजीत सिंह, हेमंत, मोहित कुमार, सुमित अग्रवाल, योगेश कुमार आदि शामिल रहे। मंच निर्देशन राकेश कनौजिया ने किया। एडीआरएम शीलेंद्र प्रताप सिंह, संस्थान अध्यक्ष संजय कुमार, सीनियर डीसीएम शशि भूषण, संस्थान सचिव बलजीत सिंह, राजकुमार, मुन्ना मोहम्मद, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें