वार्ड 12 प्रत्याशी 167
क्षेत्र पंचायत
वार्ड 298 प्रत्याशी 1385
पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। जगनेर ब्लाक राजस्थान की सीमा से सटा होने के कारण वहां कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी पंकज कुमार और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने भी मतदान केंद्रों और ब्लाक मुख्यालयों का निरीक्षण किया।
विकास खंड अकोला में 73 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें 36 किरावली तहसील और 37 सदर तहसील के गांवों में बनाए गए। क्षेत्र पंचायत के 81 वार्डों के लिए 192 बूथों पर 81 क्षेत्र पंचायत सदस्य और चार जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आठ अतिसंवेदनशील प्लस, 32 अतिसंवेदनशील और 30 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1500 पुलिस के जवान लगाए गए हैं। 24 सेक्टर मजिस्टेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट और दो सुपरजोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए। आगरा-जगनेर मार्ग पर अकोला के दोनों तरफ बैरियर लगाए गए हैं। चाहरवाटी इंटर कालेज से 44 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
सैंया में 121015 मतदाता 361 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वार्ड 32, 33, 34 35 व क्षेत्र पंचायत की 82 सीटों के लिए मतदान होगा। 82 मतदान केंद्रों पर 182 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। लादूखेड़ा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
जगनेर ब्लाक में 119 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। वहां 83594 मतदाता 56 सीटों के 185 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। खेरागढ़ में ब्लॉक परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
बूथ कैप्चरिंग पर गोली मारने के आदेश
आगरा। प्रथम चरण के मतदान की तरह ही अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। वहां वीडियोग्राफी कराई जाएगी और अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगेगी। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए और बूथ कैप्चरिंग करने वालों को देखते ही गोली मारने के निर्देश दिए हैं।
ब्लाक मतदान केंद्र बूथ संवेदनशील अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
जगनेर 61 119 19 17 06
खेरागढ़ 73 167 27 35 08
सैंया 86 182 33 42 10
अकोला 73 192 25 22 07