फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबलियों को सभी दल देते हैं टिकट : रामगोपाल

Sun, 11 Dec 2016 11:40 PM IST
बाहुबलियों को सभी दल देते हैं टिकट : रामगोपाल
विज्ञापन
सपा महासचिव ने शिवपाल यादव के फैसले का समर्थन किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के भाई को टिकट दिए जाने के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि  बाहुबलियों को सभी दल टिकट देते हैं। पूरे देश में उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है। जनता उन्हें वोट देती है।
विज्ञापन

वह यहां एक होटल का उद्घाटन करने आए थे। पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के दौरान टिकट बंटवारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच की खींचतान पर कहा कि पार्टी में टिकट बंटवारे के लिए एक संस्था है, वही टिकट फाइनल करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्होंने निशाना साधा। कहा कि पीएम ने नोटबंदी का फैसला बिना सोचे समझे लिया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था दशकों वर्ष पीछे चली गई है। सभी उद्योग ठंडे पड़े हैं। पीएम के सलाहकार ठीक नहीं हैं। लोकसभा में विपक्ष द्वारा बोलने से रोके जाने संबंधी पीएम के बयान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष तो कब से उनके बोलने का इंतजार कर रहा है।
भाजपा यूपी में अगली सरकार बनाने का दावा कर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि दावा तो सभी करते हैं। फिर चुनाव क्यों लड़ते हैं, जिसकी जमानत जब्त हो रही होती है वह भी जीत का दावा करता है। मुलायम के उत्तराधिकारी के संबंध में की गई अमर सिंह की टिप्पणी की तवज्जो नहीं दी। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, मेयर इंद्रजीत आर्य, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘हू इज प्रशांत किशोर... नथिंग’
कांग्रेस से गठबंधन की कोशिशों में टिकट बंटवारे की वजह से आ रही अड़चनों के सवाल पर रामगोपाल थोड़े असहज हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के जनरल सेक्रेटरी हैं, उन्हें तो कुछ पता नहीं है, आपको कैसे पता है। प्रशांत किशोर के संबंध में उन्होंने तपाक से कहा कि ‘हू इज प्रशांत किशोर, प्रशांत किशोर इज नथिंग’। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें