फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में आएगा राहुल के बोलने से भूकंप: स्मृति

Sun, 11 Dec 2016 11:38 PM IST
कांग्रेस में आएगा राहुल के बोलने से भूकंप: स्मृति
विज्ञापन
कांग्रेस में आएगा राहुल के बोलने से भूकंप: स्मृति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि उनके बोलने से भूकंप आ जाएगा। भूकंप आएगा तो सही लेकिन कांग्रेस में। राहुल बाबा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं जबकि  खुद अमेठी की जनता के सवालों से भाग रहे हैं। उन्होंने यूपी में जगह-जगह खाट सभा की लेकिन अमेठी में नहीं कर पाए।
विज्ञापन

ईरानी यहां रविवार को जीआईसी मैदान में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कालेधन वाला नोटबंद न हो, इस प्रयास में लगी पार्टियां संसद चलने नहीं दे रहीं। जनता नोटबंदी के फैसले पर पीएम के साथ है। लेकिन कालेधन के हिमायती दल विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस, सपा और बसपा ने तो इसलिए संसद रोक रखी है क्योंकि इन दलों को यूपी के चुनाव में अपनी गाड़ी चलती नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि एक वो सरकार थी, जब प्रधानमंत्री कोई निर्णय लेते थे और राहुल बाबा आकर उस निर्णय को फाड़ देते थे। और एक यह सरकार है जिसकी ईच्छाशक्ति दृढ़ है। वर्ष 2016 दो वजहों से याद किया जाएगा। एक तो सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। दूसरा प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ  जंग शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने पीएम द्वारा शुरू की गई जनकल्याण की योजनाओं पर भी रोशनी डाली। कहा कि एक रुपये महीना देकर दो लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवच दिया गया है, जिसका लाभ नौ करोड़ लोग ले रहे हैं। उज्ज्वला योजना में  3.60 करोड़ परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर मिले हैं।
उन्होंने कहा कि आठ राज्यों में पुलिस में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिल चुका है लेकिन यूपी की बहनों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा। यहां तो पुलिस में भाइयों की हालत भी ठीक नहीं।
पीएम के लिए पूरा राष्ट्र ही परिवार 
आगरा। स्मृति ईरानी प्रदेश की सपा सरकार पर भी बरसीं। बोलीं, यहां कानून व्यवस्था खराब है। महिला अपराध ज्यादा है। यूपी की छवि खराब कर दी गई है। यहां चाचा-भतीजा लड़ते हैं, पिता-पुत्र में शक्ति प्रदर्शन है। और वहां, पीएम अपने परिवार को भी बहुत कम समय देते हैं क्योंकि उन्होंने पूरे राष्ट्र को परिवार माना है।
मुरझाए फूलों से स्मृति का स्वागत
जीआईसी में मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत मुरझाए फूलों से हुआ। जीआईसी मैदान पर शनिवार को केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम था। पंडाल और मंच को फूलों से सजाया गया था। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उसी मंच पर केवल पीछे का बैनर बदला और कार्यक्रम करा दिया। 
नहीं आए पंकज सिंह 
युवा सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को भी आना था लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया। उनके लिए मंच पर एक ही बड़ी कुर्सी रखी थी। इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि पंकज सिंह स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। 
स्वागत के चक्कर में अफरा-तफरी
स्वागत के चक्कर में मंच पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मंच पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के पहुंचने के बाद पहले भाजपा की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद युवा मोर्चा के सदस्यों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों की लंबी लाइन थी। इसके बाद संचालकों ने भीड़ में मौजूद कई महिला पदाधिकारियों और नेताओं को बुला लिया। इस तरह पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वागत का सिलसिला चलता रहा। 
बिफर गए चौधरी बाबूलाल
फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल का पारा उस समय हाई हो गया जब संचालन कर रहे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने पहले तो संबोधन के लिए पूर्व सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को बुलाया जब तक एसपी सिंह बघेल पहुंचते रैली संयोजक गौरव राजावत ने मनोज राघव को आवाज दे दी। एसपी सिंह माइक तक पहुंच गए थे लेकिन जब दूसरे वक्ता को बुलाया गया तो वापस जाने लगे। यह देख चौधरी बाबूलाल ने दोनों पदाधिकारियों की कड़ी फटकार लगाई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें