आगरा की शाही जामा मस्जिद में बुधवार शाम को चांद कमेटी की बैठक में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी ने एलान किया कि रमजान का चांद नहीं हुआ है। इसलिए मुकद्दस रमजान का पहला रोजा शुक्रवार से होगा।
वहीं शिया समुदाय ने लखनऊ की चांद कमेटी की तस्दीक पर गुरुवार को पहला रोजा माना। शिया समुदाय के लोगों ने गुरुवार को पहला रोजा रखा लेकिन सुन्नी समुदाय ने रोजा नहीं रखा।
गुरुवार से मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएंगी। माह-ए-रमजान के चांद का दीदार करने के लिए लोग बुधवार शाम से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।