फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में टाइगर ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान है।
थाना उत्तर क्षेत्र के गणेशनगर निवासी उद्योगपति धर्मेंद्र मोहन गुप्ता की थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा में टाइगर ग्लास के नाम से कांच की बोतल बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर बोतलों की पैकिंग किए जाने का गोदाम बना हुआ है।
बुधवार देर शाम को काम चल रहा था। इसी दौरान एक गोदाम की ओर से अचानक धुंआ एवं आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। स्टाफ आग बुझाने के लिए दौड़ लगाई तब तक तो आग विकराल रूप ले चुकी थी।