फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रमा रश्मि का साहित्य-सृजन बेटियों को दिशा प्रदान करने वाला, कृति नारी विमर्श, प्रभा खेतान, धूम और चांद का किया गया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क स्थित जुबली हॉल में कन्हैया लाल माणिक लाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) और साहित्य साधिका समिति ने डॉ़ रश्मि की कृतियों के विमोचन पर कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. रमा रश्मि की कृति नारी विमर्श, प्रभा खेतान, धूप और चांद का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि नारी विमर्श की दृष्टि से रमा रश्मि का साहित्य-सृजन बेटियों को दिशा देगा। माता-पिता को धोखा देना नहीं उनके विश्वास को बनाएं रखना है। विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि ने कहा कि इतिहास में वापस जाकर चीजें नहीं बदली जा सकतीं लेकिन वर्तमान तो सुधारा जा सकता है। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा नारी और पुरुष में शारीरिक अंतर जरूर है लेकिन संवेदना, सृजन, चेतना, शक्ति और साहस में कोई अंतर नहीं है। इस मौके पर डॉ. नीलम भटनागर, डाॅ़ सुषमा सिंह, डॉ़ यशोधरा यादव, डॉ़ प्रदीप श्रीधर, डॉ. अनिल उपाध्याय, डॉ. आरएस तिवारी, रीता शर्मा, नूतन अग्रवाल, ममता भारती, अलका अग्रवाल, डॉ. मंजू स्वाति, संगीता अग्रवाल, राकेश निर्मल, डॉ. राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें