आगरा। अग्रवाल महासभा की सभा रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में हुई। पदाधिकारियों ने निर्विरोध पांच सदस्यीय चुनाव समिति बनाई। यह समिति 26 अप्रैल को महासभा का चुनाव कराएगी।
विज्ञापन
महासभा के अध्यक्ष कांता प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि चुनाव की तैयारी पर की गई है। महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने बताया कि सभी की सहमति से चुनाव समिति का अध्यक्ष पूर्व विधायक महेश गोयल को बनाया गया है। इसके साथ अशोक अग्रवाल अंबा, फूलचंद बंसल, महेंद्र बंसल और जीवन लाल मित्तल को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर रामरतन मित्तल, सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ. मंजू बंसल, अनीता अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, सुभाष गर्ग, सत्येंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार, मुरारी प्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।