फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या से है इस राम मंदिर का गहरा नाता, 33 साल पहले कर्फ्यू का माहौल; कारसेवकों पर बरसीं थीं लाठियां

Fri, 05 Jan 2024 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह सलौनी पांडे, आगरा

सार

अयोध्या में जब विवादित ढांचा ढहाया गया तो उसके तुरंत बाद ही आगरा में कार सेवकों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू किया। इस मंदिर के लिए कारसेवकों को खूब संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उनके कदम पीछे नहीं हटे और मंदिर का निर्माण पूरा कराया गया।
 
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी हर्षोल्लास छाया हुआ है। शहर में राम नाम की बयार बह रही है। हर छोटे-बड़े मंदिर में राम मंदिर को लेकर संकीर्तन, सुंदर पाठ का आयोजन किया जा रहा है।  इसी कड़ी में आगरा के कमला नगर स्थित श्रीराम मंदिर पर सुबह-शाम भजन कीर्तन हो रहे हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास अयोध्या में स्थित राम मंदिर से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


आगरा में 6 दिसंबर 1992 को ही प्रभु श्रीराम मंदिर के लिए नींव रखी गई और उसका निर्माण हो गया था। यहां मंदिर बनाना भी आसान नहीं था। आगरा से बड़ी संख्या में कारसेवक अयोध्या गए और जो नहीं जा पाए उन्होंने कमला नगर चौक पर पुलिस की लाठियों के बीच श्रीराम मंदिर का निर्माण किया था। 

कमला नगर बाजार में श्रीराम मंदिर चौक है। जब अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। ठीक उसी के बाद इस चौक पर कारसेवकों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया। मंदिर के महंत ने बताया कि 1992 का दिन उन्हें आज भी याद है। जब चौक पर कर्फ्यू का माहौल था। पुलिस कारसेवकों पर लाठियां भांज रही थी, लेकिन सैकड़ों की तादात में कारसेवकों ने मंदिर की नींव रखी और मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें