फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में लहराए तलवार, गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Mon, 26 Mar 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू नववर्ष एवं रामनवमी पर हिंदू युवा वाहिनी ने शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन


भगवान श्रीराम और शंकर पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हाथों में तलवार और फरसा लहरा रहे थे।

कार्यकर्ताओं की भीड़ में हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे थे। इस दौरान पारस्परिक प्रेम और सद्भाव की मिसाल भी देखी गई। शोभायात्रा मार्ग में मुसलिम समाज के लोगों ने शरबत का वितरण किया। वहीं, पुलिस एवं प्रशासन भी मुस्तैद रहा। 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ लेबर कॉलोनी रामलीला मैदान से हुआ। हिंदू युवा वाहिनी के संभाग प्रभारी गोरखपुर मठ से आए संपूर्णानंद, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री पीयूष शरन, महापौर नूतन राठौर ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता बाइक  पर हाथों में तलवार और फरसा लेकर जयश्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

स्टेशन रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कैंप लगाया था। कैंप में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं और राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया। 
विज्ञापन

प्रशासन ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने से रोका

शोभायात्रा को लेकर युवाओं में इतना जोश था कि उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्टेशन रोड पर युवाओं द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाया।
 
यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं को रोकते हुए सख्त हिदायत दी कि इस तरह के नारे न लगाएं। अफसरों की चेतावनी के बाद युवाओं ने नारे लगाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें