फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामोत्सव: आगरा के रामभक्तों ने तब राम मंदिर के लिए जेल में बिताए थे दिन, अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जोश

Sun, 21 Jan 2024 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के रामभक्तों ने भी आंदोलन के दौरान राम मंदिर के लिए जेल में दिन बिताए थे। अब उनमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जोश है। 
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के बाह क्षेत्र निवासी रामभक्तों ने भी आंदोलन के दौरान जेल में दिन बिताए थे। दरअसल, 22 अक्टूबर 1990 को बिहार के समस्तीपुर में सोमनाथ से अयोध्या के लिए निकले लाल कृष्ण आडवाणी का राम रथ रोक लिया। इस पर भड़के आंदोलनकारियों ने जैतपुर में रथ यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं सड़कें जाम कर दी थी। 

विज्ञापन


प्रभुदयाल कठेरिया, रामनरेश पाराशर, ओमप्रकाश करैया, राकेश दौनेरिया, बिहारीदास, डॉ बेनीराम, ब्रजमोहन शर्मा आदि 10 लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल आगरा भेजे थे। 15 दिन जेल में रहे रामनरेश दीक्षित, राकेश दौनेरिया ने बताया कि जेल में सुबह रामकथा सुनते थे, दोपहर में सत्संग होता था, रात को राम का कीर्तन करते थे। 

जेल से छूटने के बाद 20 नवंबर को ईदगाह से अयोध्या पहुंचे और 6 दिसंबर को कार सेवा की। दोनों ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का सपना उनके जीते जी पूरा होना गर्व और गौरव की बात है। अब जैतपुर के मंदिर को सजाकर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएंगे। उसके बाद रामलला के दर्शन को अयोध्या जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें