फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में जयकारों के बीच निकली राम बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। कस्बा में सोमवार की रात राम बरात निकाली गई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा का स्वागत किया। बरात में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कस्बा के अहारन रोड से छह छह बजे बैंडबाजे के साथ निकाली गई बरात रावत कॉलोनी, पुराना थाना, रेलवे क्रासिंग, मैन चौराहा, मुख्य बाजार, हनूमान चौराहा, आंवलखेडा रोड, एत्मादपुर रोड से होते हुए रामलीला मैदान में सजाई गई जनकपुरी पहुंची।
इस दौरान गणेश-कार्तिकेय, शंकरजी इंद्र देव, राजा दशरथ-विश्वामित्र, यमराज और चित्रगुप्त, भरत-शत्रुघ्न और भगवान राम-लक्ष्मण की झांकियां रहीं। रास्ते में काली अपने लांगुरों के साथ तलवारबाजी भी करते रहे। देर रात्रि में विवाह की प्रतीकात्मक रस्में निभाई गईं।
विज्ञापन

मौके पर रामलीला मंडल के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित, आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, नरेंद्र सिसौदिया, भीकम सिंह, मुनमुन दीक्षित, दलवीर सिंह, जितेंद्र जैन, मोनू पंडित, काली मंडल में अध्यक्ष प्रवीन गौतम, राहुल गौतम, नत्थी लाल सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें