फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshabandhan 2025: आगरा में सबसे महंगी और सस्ती राखी...कीमत है इतनी, जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 31 Jul 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह राघवेंद्र सिंह गहलौत, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रक्षाबंधन से पूर्व राखियों का बाजार सज गया है। तरह-तरह की राखियों बहनों को लुभा रही हैं, लेकिन इस बार चर्चा में 70 हजार रुपये की राखी है, जो सोने से तैयार की गई है। 
विज्ञापन
राखियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर इस बार बहनें भाई की कलाई पर 70 हजार रुपये की राखी बांधने वाली हैं। सोने से बनी इन राखियाें की मांग इतनी ज्यादा है कि त्योहार के 10 दिन पहले ही स्टॉक अनुपलब्ध हो गया है। चांदी की बनी राखी की मांग भी जोरों पर है।
विज्ञापन


बाजार में महिलाओं के लिए खास कलकत्ता वाली राखियां आई हैं। इनमें जर्किन राखी, आर्टिफिशियल डायमंड की राखी और परफ्यूम वाली राखियां खास हैं। इनकी कीमत 300 से 400 रुपये है। इसके अलावा बच्चों के लिए उनके पसंदीदा कार्टून की राखियाें की भरमार है। छोटा भीम, डोरेमॉन, हनुमान, दीपा पिग, बेन टेन ब्रदर और की-चेन की राखियां उपलब्ध हैंं। जो 20 से 50 रुपये तक की हैं।

 
Trending Videos

सोने और चांदी की राखी
सराफ व्यवसायी रिंकू बंसल ने बताया कि सोने और चांदी से बनी राखियाें की मांग काफी अधिक है। इस बार हमने सोने-चांदी की राखियां कोयम्बटूर से मंगाई हैं। सोने में हमारे पास 30 से लेकर 70 हजार रुपये तक की राखियां थीं। जिनका वजन सवा सात ग्राम तक था। सारा माल खत्म हो गया है। ग्राहकों की डिमांड के अनुसार ही अब राखियां तैयार कराई जा रही हैं। 

राखी में कई वैरायटी
सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल का कहना है कि सोने के साथ चांदी की राखियों की भी अच्छी मांग है। इसमें रुद्राक्ष, डमरू, शिवलिंग, तिलक, त्रिशूल, ओम और शिवा नाम की राखी खास हैं। इनका वजन 7 ग्राम से 25 ग्राम तक है, जिनकी कीमत 700 से 2800 रुपये तक है। 

महंगाई में भी सस्ती राखियां
खंदारी निवासी तृप्ति गर्ग ने बताया कि बाजार में महंगाई अपने चरम पर है, इसमें भी राखियां सस्ती हैं। मैंने अपने लिए सादा राखी ली है। बच्चों के लिए हनुमान और डोरेमॉन की राखी ली है।
विज्ञापन

लुंबा राखी की धूम
राखी विक्रेता इशांत गुप्ता का कहना है कि हमारे पास लुंबा राखी में कई तरह की वैरायटी हैं। इसमें कई आकर्षक राखियां हैं। इनकी कीमत 50 से 150 रुपये तक है। लुंबा राखी भैया-भाभी के लिए होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें