फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर राखी बाजार में रही लोगों की भीड़

विज्ञापन
शहर में रक्षाबंधन को लेकर राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं व युवतियां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। राखी और मिठाइयां खरीदने के लिए रविवार को बाजारों में महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ी। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर घर-घर में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रशासन के निर्देश पर जिले में राखी और मिठाइयों की दुकानें खोली गईं। सुबह से ही दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। देर शाम तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे।
कोरोना महामारी के कारण प्रशासन ने दुकानदारों को पहले से दुकान के सामने बांस-बल्ली लगाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी शहर के मुख्य बाजारों में भ्रमण भी करते रहे। घरों में भी महिलाएं मिष्ठान तैयार करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

पुलिस रही मुस्तैद
जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के बाजारों में केवल राखी और मिठाइयों की दुकानें खुलीं। अन्य दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर शहर के प्रत्येक चौराहे पर और बाजारों में पुलिसबल तैनात रहा। महिला पुलिस भी शहर के बाजारों में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें