फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवालः रामगोपाल के बयान पर सांसद राजवीर का पलटवार, सपा पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 04 Feb 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
सांसद राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में हुई गणतंत्र दिवस पर सांप्रदायिक हिंसा में चंदन की मौत मामले में सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के हिंदू को हिंदू ने मारा है और मुसलमानों को फंसाने के बयान के बाद सियासत गर्मा गई है। 
विज्ञापन


सपा नेता के बयान पर सांसद राजवीर सिंह कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने चंदन के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। 

कहा कि कासगंज तेजी से शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है। बाजार खुल चुके हैं। सपा नहीं चाहती कि कासगंज शांत हो और लोग अमनचैन के साथ रहें। शहर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। सपा इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन

महासचिव का संसद में तथ्यों एवं सबूतों के बाद निर्दोष अल्पसंख्यकों को फंसाने का आरोप पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा सपा महासचिव के संसद के बाहर दिए गए बयान कि हिंदू को हिंदू ने मारा है और मुस्लिमों को फंसाया जा रहा है।  

बयान पूरी तरह से तथ्यों से परे है। पुलिस कानून के हिसाब से अपना काम कर रही है। सांप्रदायिक हिंसा मामले की पूरी जांच चल रही है। जांच में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। 

कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। सपा महासचिव सहित पार्टी के किसी भी नेता को पीड़ित परिवार से कोई सहानुभूति नहीं है। यदि सहानुभूति होती तो सपा के नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें