वर्ष 2015 में वृंदावन आए थे राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव को उनके प्रशंसक याद कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से कर रहे हैं। वृंदावन के लोगों में भी राजू श्रीवास्तव ने खास जगह बनाई है।
वर्ष 2015 में राजू श्रीवास्तव वृंदावन आए। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में माथा टेका था। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। ठाकुरजी के दर्शन पाकर राजू श्रीवास्तव अभिभूत हुए थे। ठाकुर बांकेबिहारी की छवि को वे अपलक निहाते रहे थे।
लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
दो जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हाथ में झाडू थामकर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में गेट नंबर चार निकास द्वार से गली तक झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। चहेते हास्य कलाकार को इस प्रकार गलियों में झाडू लगाते देख युवाओं ने भी झाड़ू थाम ली थी और स्वाच्छता के कार्य में उनके साथ जुट गए।
पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को सराहते हुए राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अच्छा कार्य कर रहे हैं। देश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान बेहतर पहल है। यही कारण है कि उनके आह्वान पर हर कोई कलाकार, स्टार, क्रिकेट और नामी हस्तियां हाथ में झाडू लेकर देश को स्वच्छ बनाने में लगकर लोगों का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अभियान में सहयोग करने का आह्वान भी किया था।