फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू हत्याकांड: जांच-जांच खेलती रही पुलिस....न्याय की आस में टूटी मां की सांस, अब मिला न्याय

Mon, 21 Apr 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस की हिरासत में वर्ष 2018 में पिटाई से राजू गुप्ता की मौत हो गई। न्याय की आस में राजू की मां की कोरोना काल में मौत हो गई। सीआईडी जांच में तत्कालीन इंस्पेक्टर, दो एसआई, चार एचसीपी सहित 17 पुलिसकर्मियों को अवैध हिरासत और गैर इरादतन हत्या का दोषी माना गया है।
 
विज्ञापन
राजू हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के गैलाना में किराए के मकान में रहने वाली रेनू गुप्ता अपने इकलौते बेटे राजू की मौत के बाद टूट गई थीं। लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस तो दर्ज करवा दिया मगर पुलिस जांच-जांच खेलती रही। न्याय की आस में कोरोना काल में एकाकी जीवन जीते हुए उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


रेनू गुप्ता बेटे राजू के साथ रहती थीं। राजू की मौत ने उन्हें झकझोर दिया था। वह बीमार रहने लगी थीं। सिकंदरा से मकान छोड़कर जगदीशपुरा में किराए पर रहने लगी थीं। राजू के चाचा भी उन्हें साथ लेकर गए थे मगर वह अकेले रहना पसंद करती थीं। राजू के चाचा अशोक गुप्ता से जब केस में पुलिसवालों का दोष साबित होने की बात बताई गई तो उनका कहना था कि उन्हें तो न्याय तब मिलेगा जब अंशुल के साथ ही सभी पुलिसवाले जेल जाएंगे। पुलिस ने हंसता खेलता परिवार खत्म कर दिया। अब राजू और उसकी मां की आत्मा को तभी शांति मिल सकेगी जब दोषियों को सजा मिलेगी।

ये  भी पढ़ें -  दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि घटना के बाद भाभी (राजू की मां) काफी दिनों तक उनके साथ रही थीं। बाद में मन नहीं लगने पर जगदीशपुरा में रहने लगी थीं। पूजा पाठ में लगी रहती थीं। आज जिंदा होती तो शायद खुश होतीं। राजू ही अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन


ये  भी पढ़ें -  UP: अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को करेंगे ताज का दीदार, एक बजे तक बंद रहेगा स्मारक; पुख्ता रहेगी सुरक्षा


वैश्य समाज ने छेड़ा था आंदोलन
राजू गुप्ता हत्याकांड में वैश्य समाज के नेता विनय अग्रवाल ने समाज के साथ एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। विनय ने बताया कि वह घटना की रात ही थाने पहुंचे थे। पुलिस पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थी। दबाव बना तब कहीं जाकर पोस्टमार्टम डॉक्टर पैनल और वीडियोग्राफी के साथ कराया गया था। पुलिस ने उन्हें भी आंदोलन खत्म करने के लिए लालच दिया था। अब देर से ही सही राजू के परिवारवालों को न्याय मिल सकेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें