फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की विदा कराकर लौट रहे भाई की लूट के बाद हत्या

Thu, 04 May 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ससुराल से बहन की विदाकर लौट रहे डीग के युवक की हत्या कर दी गई। कोसीकलां से साथ आ रही दोनों बहनों का कहना है कि वे प्राइवेट वाहन चालकों ने पहले सामान लूटा और विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार तड़के करीब दो बजे की है। बहनों ने पास के गांव में पहुंचकर लोगों को सूचना दी तब जाकर पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


बताया गया है कि डीग, भरतपुर (राजस्‍थान) निवासी चंद्रशेखर (19) पुत्र राजू अपनी बहन मीनू की विदा कराकर लौट रहा था। मीनू की ससुराल उत्तर प्रदेश में कोसीकलां (मथुरा) के गांव चंदौली में है। चंद्रशेखर के साथ उसकी बहन मीनू के अलावा छोटी बहन खुशबू भी थी। दोनों बहनों का कहना है कि कोसी से डीग जाने के लिए तीनों लोग एक प्राइवेट वाहन में सवार हुए। रास्ते में वाहन चालक ने पुलिस चेकिंग का बहाना बनाकर गाड़ी थाना गोवर्धन क्षेत्र की ओर मोड़ दी। 

तड़के करीब दो बजे जब गाड़ी थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जंचौदा और जुनसुटी के बीच थी तो वाहन में सवार लोगों ने भाई-बहनों से उनका सामान लूट लिया और दोनों बहनों से बदतमीजी की। इसका विरोध करने पर भाई चंद्रशेखर की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात से घबराई बहनों ने तड़के करीब चार बजे गांव जंचौदा के प्रधान रामेश्वर के घर पहुंचकर मदद मांगी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी मथुरा मोहित गुप्ता, एसपी देहात अरुण कुमार, सीओ गोवर्धन आलोक दुबे मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


सूचना पर मृतक के परिवारीजन भी डीग से गोवर्धन आ गए थे। मृतक के चाचा चंद्रभान का कहना है कि उन्होंने संदेह होने पर बुधवार रात को करीब 9:30 बजे गोवर्धन थाना पुलिस को भी सूचना दी थी। 100 नंबर पर भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एसएसपी मोहित गुप्ता का कहना है कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरी बात सामने आएगी।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें